Giridih News: विश्व मच्छर दिवस पर ग्रेसिया पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए मच्छरों से बचाव के उपाय

जलजमाव रोकने को बताया मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण का प्रभावी उपाय

Giridih News: विश्व मच्छर दिवस पर ग्रेसिया पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए मच्छरों से बचाव के उपाय

ग्रेसिया पब्लिक स्कूल, गावां में विश्व मच्छर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को मलेरिया और फाइलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने नियमित मच्छरदानी के उपयोग और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

गिरिडीह: ग्रेसिया पब्लिक स्कूल, गावां में आज विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को मच्छरों से होने वाली विभिन्न बीमारियों, विशेषकर मलेरिया एवं फाइलेरिया, से बचाव तथा मलेरिया रोधी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गावां के मलेरिया पर्यवेक्षक मोहम्मद कमर एवं MPW राजीव रंजन ने बच्चों को मच्छरों से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से प्रत्येक दिन मच्छरदानी का उपयोग करने तथा घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने बताया कि घर के आसपास जलजमाव नहीं होने देना मच्छरों के प्रजनन को रोकने का प्रभावी उपाय है। नारियल के खोल, प्लास्टिक के डिब्बे, पुराने बर्तन, टायर आदि में पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। साथ ही, बुखार आने पर लापरवाही न बरतते हुए समय पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा लेने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में फाइलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारी के संबंध में भी बच्चों को आवश्यक जानकारी दी गई तथा इसके प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

विद्यालय के प्रिंसिपल संतोष चंद्रवंशी ने कहा कि मच्छरदानी का नियमित उपयोग मच्छरों से बचाव का सरल और प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि मच्छरदानी के उपयोग से मच्छरों से बचाव के साथ-साथ मच्छर भगाने वाले कुछ रासायनिक उत्पादों, जैसे इलेक्ट्रिक मॉस्किटो रिपेलेंट या मच्छर अगरबत्ती, पर निर्भरता भी कम की जा सकती है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करें।

यह भी पढ़ें: Giridih News: गावां में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पत्थरों से लदी बोलेरो जब्त, चालक फरार

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों ने बच्चों को कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल किया तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को समझने में उनका मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि “साफ-सफाई अपनाएं, जलजमाव रोकें और हर रात मच्छरदानी लगाएं—मच्छर जनित बीमारियों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम