भाजपा प्रदेश कार्यालय में खुला तिरंगा बिक्री केंद्र, आदित्य साहू ने किया उद्घाटन

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

भाजपा प्रदेश कार्यालय में खुला तिरंगा बिक्री केंद्र, आदित्य साहू ने किया उद्घाटन
(फीता काटकर तिरंगा झंडा बिक्री केंद्र का उद्घाटन करते प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू)

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में तिरंगा झंडा बिक्री केंद्र का विधिवत उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। केंद्र पर नागरिकों को ₹10 की सहयोग राशि में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि हर घर में देशभक्ति का अलख जगाया जा सके।

रांची: "हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा अपने विभिन्न राज्य और जिला कार्यालयों में तिरंगा झंडा बिक्री केंद्र (स्टोर) खोले गए हैं। इसी के तहत झारखंड प्रदेश कार्यालय में भी झारखंड के आम नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज सहजता से उपलब्ध कराने हेतु तिरंगा झंडा बिक्री केंद्र का विधिवत् उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के द्वारा फीता काटकर किया गया।

मौके पर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के हर घर में  शान से तिरंगा लहराये। पूरा परिवार इस अभियान में शामिल हों। सबके दिलों में राष्ट्रीयता की भावना और राष्ट्रीय झंडा के प्रति सम्मान जागृत हो। इसी उद्देश्य को बढ़ावा देना और नागरिकों को आसानी से तिरंगा उपलब्ध कराना ही इस तिरंगा काउंटर का मूल मकसद है। हर घर तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति, यही हमारा संकल्प है। 
       
मौके पर प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय भावना को साथ लेकर राजनीति करती है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पिछले 5 वर्षों से लगातार झारखंड की जनता को सुलभ तरीके से राष्ट्रीय झंडा उपलब्ध किया जाता रहा है, इस बार भी इसी उद्देश्य के साथ कार्यालय के समक्ष तिरंगा बिक्री केंद्र को खोला गया है। इन केंद्रों पर नागरिकों के लिए सहयोग राशि के रूप में ₹10 की कीमत में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि लोग आसानी से तिरंगा खरीदकर अपने घरों पर फहरा सकें।

Jharkhand Govt Ad
इस दौरान उक्त दोनों नेताओं के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, नवीन कुमार जायसवाल, अनंत ओझा, सरोज सिंह, अमित मंडल, दीनदयाल वर्णवाल, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, सूरज शाहदेव, राहुल शाहदेव, रजनीश पांडेय, सुनील साहू, मनोज दुबे, मनोज बाजपेयी, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेंद्र शाही मुंडा, रितेश तिवारी, मनोज दुबे, सूर्य प्रभात सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार आयोजित, मानस नायक हुए सम्मानित Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार आयोजित, मानस नायक हुए सम्मानित
Crime News: पदमा ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, बाइक व कार बरामद
Crime News: बहिमर घाटी में गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, तीन पशु बरामद; सुमो वाहन जब्त
Hazaribagh news: लंबे समय बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दम
Dumka News: हर घर तिरंगा: दुमका वन स्टॉप सेंटर में वीर स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी आयोजित
Ranchi News: बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Deoghar News: मारवाड़ी युवा मंच के 36वें श्रावणी सेवा शिविर में निरंतर सेवा, 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के स्वर्णिम पड़ाव का उत्सव
Ranchi News: विजय शंकर नायक का भाजपा पर हमला, तिरंगा यात्रा को बताया राजनीतिक नौटंकी
Ranchi News: कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का भव्य आयोजन, 200 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी
JPSC विवाद: छात्रों के मुद्दे पर भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके: केशव महतो कमलेश
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से पत्थरघाटा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई खुशी
Pakur News: गनपुरा पंचायत कार्यालय में LPG ई-KYC शिविर, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़