JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पलामू में 12 अगस्त को ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’, सूर्या सोनल सिंह करेंगे अनशन
छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और आम नागरिकों से शामिल होने की अपील
रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और कथित लाठीचार्ज के विरोध में पलामू के मेदिनीनगर में 12 अगस्त को ‘झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह—लाठी का जवाब लोकतंत्र से’ आयोजित किया जाएगा।
पलामू: रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और कथित लाठीचार्ज के विरोध में पलामू में 12 अगस्त को ‘झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह लाठी का जवाब लोकतंत्र से’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मेदिनीनगर के कचहरी परिसर में किया जाएगा।
सत्याग्रह के दौरान सूर्या सोनल सिंह एक दिवसीय शांतिपूर्ण अनशन पर बैठेंगे। वह काली पट्टी बांधकर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में अपना प्रतिवाद दर्ज कराएंगे। आयोजकों ने छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और आम नागरिकों से सत्याग्रह में शामिल होने की अपील की है।
‘लाठी का जवाब लाठी से नहीं, लोकतंत्र से देंगे’

सूर्या सोनल सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन तक छात्रों की मांगों और उनकी आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने पलामू के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों से 12 अगस्त को कचहरी परिसर पहुंचकर सत्याग्रह को समर्थन देने की अपील की।
काली पट्टी बांधकर होगा विरोध
आयोजकों के अनुसार, सत्याग्रह पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सूर्या सोनल सिंह के एक दिवसीय अनशन के साथ काली पट्टी बांधकर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया जाएगा।
Related Posts


Latest News







