Politics News: पलामू में भाजपा का विरोध प्रदर्शन,JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता पर सरकार को घेरा

भाजपा नेताओं ने युवाओं के भविष्य को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए

Politics  News: पलामू में भाजपा का विरोध प्रदर्शन,JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता पर सरकार को घेरा
मेदिनीनगर के छहमुहान चौक पर जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता।

पलामू के मेदिनीनगर में भाजपा ने जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। छहमुहान चौक पर आयोजित प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं होने से अभ्यर्थियों में निराशा है।

पलामू :  मेदिनीनगर  झारखंड में jpsc,jssc हुई धांधली के खिलाफ पलामू भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन स्थानीय छवमुहन चौक पर किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट हेमंत सरकार में युवाओं का भविष्य अंधकार में हो गया है।

झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अब तक कई परीक्षाओं के आवेदन छात्रों द्वारा भरवाए तो गए परंतु न तो समय पर परीक्षाए हो पाई और हुआ भी तो पेपर लीक और धांधली के कारण अब तक विवादो से घिरा रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुपी से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। न तो राज्य सरकार के पास कोई नीति है न हीं उनकी नियत है। युवा सड़कों पर हैं धरना प्रदर्शन सत्याग्रह कर रहे हैं लेकिन उनको सुनने वाला कोई भी नहीं है। जेपीएससी और जेएसएससी में हुई धांधली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कल समाहरणालय परिसर में धरना देगी। 

मसाल जुलूस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता परशुराम ओझा नरेंद्र पांडे शिवकुमार मिश्र विजय ठाकुर अभिमन्यु तिवारी जितेंद्र तिवारी विश्वजीत पाठक विजय कुशवाहा ओम प्रकाश पप्पू सरवन गुप्ता समर्पण पाठक शुभम प्रसाद राजहंस अग्रवाल ज्योति पांडे डॉक्टर विपुल गुप्ता छोटू सिंहा गुड्डू बर्मन रमाशंकर उपाध्यक्ष विवेक चौबे नीति सिंह प्रशांत सिंह प्रधान सक्सेना वीरेंद्र प्रसाद सूरज शुक्ला प्रभात सिंह लवली गुप्ता रीना किशोर रेणु देवी मंजू गुप्ता ललित सहाय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान