Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास जयंती, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा
छात्रों ने तुलसीदास के जीवन और साहित्य पर रखे अपने विचार
साहिबगंज स्थित जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तुलसीदास के जीवन और साहित्यिक योगदान पर अपने विचार रखे।
साहिबगंज : विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वंदना कक्ष में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने अपना पूरा जीवन भगवान राम की भक्ति और जनसेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने कठिन संस्कृत ग्रंथों के ज्ञान को सरल अवधी भाषा में आम जनता तक पहुंचाकर साहित्य और धर्म को जन-जन से जोड़ा।
कार्यक्रम में आचार्य अजीत कुमार मालवीय, वेद प्रकाश, संतोष कुमार दास, सोनू शर्मा, किरण कुमारी गुप्ता, लिपिका राज सिंह, निर्मला कुमारी, टीनू पाण्डेय, सोनी कुमारी, क्रिस्टीना मुर्मू, नंदनी कुमारी सहित विद्यालय के सभी भैया-बहन उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र वंदना के साथ हुआ।
Related Posts


Latest News








