कृषि मार्केट शिव मंदिर
समाचार  लोहरदगा  झारखण्ड  राज्य 

Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर

Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर सावन मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर लोहरदगा में शिशु मंदिर के नन्हे बच्चों ने भक्ति और श्रद्धा से भरी भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से कृषि मार्केट स्थित शिव शंकर मंदिर तक निकली यात्रा में सैकड़ों ‘बाल बम’ कंधे पर कांवड़ लेकर शामिल हुए। इस दौरान कई बच्चों ने भगवान शिव का रूप धारण किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मार्ग गूंज उठा। मंदिर पहुंचकर बच्चों ने भगवान आशुतोष का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
Read More...

Advertisement