अनियंत्रित बाइक पिलर से टकराई, कोयलंग के 14 वर्षीय दीपक की दर्दनाक मौत

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताया गहरा दुख

अनियंत्रित बाइक पिलर से टकराई, कोयलंग के 14 वर्षीय दीपक की दर्दनाक मौत

रामगढ़ के उरीमारी मार्ग स्थित पसेरीया गांव में बाइक अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई, जिससे 14 वर्षीय दीपक मिर्धा गंभीर रूप से घायल हो गया। भुरकुंडा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रिम्स रेफर किया गया, जहां शनिवार देर शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हजारीबाग: तलसवार पंचायत के ग्राम कोयलंग निमियांटोला निवासी मनु तुरी के इकलौता पुत्र दीपक मिर्धा, उम्र - 14 वर्ष का उरीमारी मार्ग स्थित पसेरीया गांव में बाइक अनियंत्रित होने के कारण पिलर से जा टकराया। जिसके कारण बाइक चालक दीपक मिर्धा के गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार देर शाम रांची रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में मृतक के साथ बाइक सवार  एक युवक घायल है। बताया जाता है कि दीपक को भुरकुंडा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद तुरंत रिम्स  रेफर कर दिया गया।  

परंतु ईलाज के दौरान  दीपक ने दम तोड़ दिया।  पोस्टमार्टम रिम्स अस्पताल में  किया गया। दीपक की मौत से परिवार का बुरा हाल है, गांव में शोक का माहौल है। बता दें कि दीपक मिर्धा  घर का इकलौता बेटा था,तीनों बहनें विवाहित हैं। दीपक की मौत के बाद उसके वृद्ध माता-पिता की सेवा करने के लिए कोई सहारा नहीं रहा। 

वहीं शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से तलसवार पंचायत मुखिया गीता देवी, पंसस - मेघा कुमारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बढ़न उर्फ जागेश्वर तुरी, मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो,पूर्व मुखिया शुक्ला तुरी, पूर्व पंसस केदार महतो, पंसस प्रतिनिधि मिथलेश साहू,नागेश्वर तुरी, रामलाल तुरी, किसुन तुरी, बिनोद तुरी, राजू तुरी, भरत तुरी,  रामदेव तुरी, चन्द्रदेव तुरी, लखन तुरी, विसुन तुरी, अजय मिर्धा, बिजय मिर्धा, सागर मिर्धा, प्रदीप मिर्धा सहित अन्य लोग शामिल हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन