Hazaribagh News: विधानसभा समिति के सभापति रामेश्वर उरांव ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा

सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयास का निर्देश

Hazaribagh News: विधानसभा समिति के सभापति रामेश्वर उरांव ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा
(राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित)

हजारीबाग परिसदन सभागार में विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बैठक सभापति रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम, परिवहन, वन एवं अन्य विभागों की राजस्व संग्रहण प्रगति की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

हजारीबाग: विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बैठक 9 जुलाई को परिसदन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति रामेश्वर उरांव ने की। बैठक में समिति के सदस्य एवं डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए सभापति रामेश्वर उरांव ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे राजस्व संग्रहण की समीक्षा करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की प्राप्ति हो रही है अथवा नहीं। उन्होंने सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में और अधिक प्रभावी प्रयास करने का निर्देश दिया।

बैठक में नगर निगम, वन विभाग, परिवहन विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीड, स्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग,आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के राजस्व संग्रहण एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

नगर निगम की समीक्षा के दौरान सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 वार्ड हैं, जिनका सर्वेक्षण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, दुकानों से प्राप्त किराया, सैरात, विज्ञापन शुल्क, चुंगी, भवन नक्शा स्वीकृति, टेंडर तथा बैंक्वेट हॉल पंजीकरण सहित विभिन्न मदों से नगर निगम को राजस्व प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 24-मांडू विधानसभा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बैठक संपन्न

वन विभाग की समीक्षा में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इमारती लकड़ी की बिक्री, जब्त लकड़ियों की नीलामी तथा पार्क एवं मैदानों के प्रवेश टिकटों से विभाग को राजस्व प्राप्त होता है। सभापति ने प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) से हाल में हुई आगजनी की घटनाओं, उससे हुए नुकसान तथा उसके नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। समिति ने वन विभाग को राजस्व संग्रहण में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, नसबंदी पर विशेष जोर

परिवहन विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में विभाग को 210 करोड़ रुपये राजस्व संग्रहण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध लगभग 85 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहित किया जा रहा है। सभापति ने राजस्व में वृद्धि के लिए तैयार रोडमैप की जानकारी ली। 

इस पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के डिफॉल्टर वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे आगामी दिनों में राजस्व संग्रहण में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। बैठक में समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, आईसीडीएस एवं अन्य विभागों द्वारा सरकार से प्राप्त आवंटन राशि के उपयोग, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा राजस्व संग्रहण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई।

बैठक के अंत में समिति ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका