शादी के 30 दिन बाद नवविवाहिता ने दी जान, गोलगप्पे को लेकर विवाद के बाद मचा हड़कंप

मृतका नैयना प्रवीण की एक महीने पहले हुई थी शादी

शादी के 30 दिन बाद नवविवाहिता ने दी जान, गोलगप्पे को लेकर विवाद के बाद मचा हड़कंप

चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में शादी के महज एक महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई है।

चतरा: जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विधायक मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक महीने पहले गुलजार से हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम पति-पत्नी के बीच गोलगप्पे खाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। पति के मुताबिक, उसने नैयना को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन नाराजगी में उसने बंद कमरे के भीतर सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

सूचना पर पहुंची प्रतापपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, मायके पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे नितिन नवीन: अमर बाऊरी
डोमचांच में युवा राजद की चौपाल संपन्न, स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: दिशा की बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे
पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओपी और झुमरा सीआरपीएफ कैंप का किया निरीक्षण
Bokaro News: कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, 3.55 टन कोयला जब्त
Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
Giridih News: पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, डीसी ऑफिस पर फॉरवर्ड ब्लॉक का धरना
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक
Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह
साहिबगंज में 31 मई को झारखंड मजदूर संघ की अहम बैठक, बनेगी नई रणनीति
नवविवाहिता काजल परवीन की मौत पर बवाल: शव रखकर कोडरमा-गिरिडीह मार्ग जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी