Koderma News: वाइबीसी के संस्थापक सदस्यों व खिलाडियों ने केसीडीए सदस्य के निधन पर जताया शोक
खिलाड़ियों के सहयोग के लिए सदैव रहते थे तत्पर
कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया के दवा व्यवसायी और केसीडीए सदस्य सुनील कुमार सिन्हा के निधन पर वाईबीसी के संस्थापक सदस्यों, वरीय खिलाड़ियों और रोटरी क्लब ने गहरा शोक व्यक्त किया है। खेल जगत और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने उनके खिलाड़ियों के प्रति निरंतर सहयोग और उत्साहवर्धन को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कोडरमा: वाइबीसी के संस्थापक सदस्यों व कोडरमा जिले के कई वरीय खिलाडियों ने झुमरी तिलैया शहर के केसीडीए सदस्य समाजसेवी और दवा व्यापारी सुनील कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वाले सदस्यों व खिलाडियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जतायी है। उन्होनें कहा है की स्वर्गीय सुनील कुमार सिन्हा अपने मेडिकल हौल के संचालन के साथ समय निकालकर जिले के खिलाडियों के सहयोग और उत्साहवर्धन का कार्य अनवरत करते थे। सामजिक सरोकारों से उनका गहरा लगाव और सहभागिता रही।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रदीप कुमार साहा आलोक सरकार रजत घोष ताहिर हुसैन रईस खान बिमल चटर्जी भर्मर राय दिलीप राय जोसेफ रिक्को सुदामा पंडित डॉक्टर आमियो विश्वास भारत भूषण लाल नागेश्वर राणा संजय सिंह महेश यादव हीरा सिंह शेखर कुमार समरेंद्र सिन्हा अम्रेन्दर कुमार काजू कुमार निक्कु कुमार संजय यादव समेत अन्य कई लोग शामिल हैं। रोटरी क्लब के अध्यछ संतोष कुमार सिन्हा समेत जिले के कई अधिवक्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


