Hazaribagh News: बरही में धूमधाम से मनाया गया जड़ी-बूटी दिवस, औषधीय पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

योग गुरु अनिल कुमार मिश्रा ने औषधीय पौधों के महत्व पर किया विस्तृत प्रकाश

Hazaribagh News: बरही में धूमधाम से मनाया गया जड़ी-बूटी दिवस, औषधीय पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
बरही में जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर योग गुरु अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में औषधीय पौधों का पौधारोपण करते पतंजलि परिवार और स्थानीय नागरिक।

हजारीबाग के बरही में पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वावधान में आचार्य बालकृष्ण के जन्मोत्सव पर जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। योग गुरु अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में औषधीय पौधों का पौधारोपण किया गया और लोगों को आयुर्वेद एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

हजारीबाग: बरही पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वावधान में आचार्य बालकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार को बरही प्रखंड में जड़ी-बूटी दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। योग गुरु अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में योग साधकों, पतंजलि परिवार के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बरही प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पार्क में औषधीय पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर योग गुरु अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि जड़ी-बूटियां भारतीय आयुर्वेद की अमूल्य धरोहर हैं। यदि लोग इन्हें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं तो अनेक बीमारियों से प्राकृतिक रूप से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर हर वर्ष देशभर में जड़ी-बूटी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को औषधीय पौधों की पहचान, संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने गिलोय, एलोवेरा (घृतकुमारी), तुलसी, सदाबहार, गुड़हल, कढ़ी पत्ता, नीम, हल्दी, अमरूद, पीपल, बरगद, अश्वगंधा और हरसिंगार जैसे औषधीय पौधों के गुणों एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये पौधे हमारे आसपास आसानी से उपलब्ध हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इनके औषधीय महत्व का पूरा लाभ नहीं उठा पाते।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर जिप सदस्य ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

योग गुरु ने सभी लोगों से अपने घर या आसपास कम से कम एक-दो औषधीय पौधे लगाने और बच्चों को भी इनके महत्व से परिचित कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद भारत की अमूल्य सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक विरासत हैं, जिन्हें अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन जिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया सर्पदंश और पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को औषधीय पौधों के संरक्षण, पौधारोपण और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी भारत की समृद्ध आयुर्वेदिक परंपरा से जुड़कर निरोग जीवन जी सकें।

इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा, सहयोग शिक्षक दीपक कुमार सोनी सहित दीपक कुमार गुप्ता, उमेश चंद्रवंशी, जे.एन. किशोर, नवीन चंद्रवंशी, भोला, सुशील कुमार, रवि कुमार गुप्ता, सीताराम केसरी, धर्मेंद्र कुमार, शंकर विश्वकर्मा, गुलाब प्रसाद केसरी, गणेश प्रसाद केसरी, जितन राम, कुमार प्रणव यादव, जलेन्द्र कुमार माली, बसंत शर्मा, बालेश्वर पासवान, चंदन कुमार केसरी, अरुण साव, संतोष पाल केसरी, बालेश्वर यादव, मनोज यादव, महावीर यादव, मनोज राणा, नारायण राम, मुहम्मद फरीद, लोकेश कुमार, रंजीत केसरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन