Sahebganj News: असंगठित कर्मकारों के निबंधन के लिए श्रम विभाग का विशेष अभियान 

18 से 59 वर्ष तक के कर्मकार होंगे योजना के पात्र

Sahebganj News: असंगठित कर्मकारों के निबंधन के लिए श्रम विभाग का विशेष अभियान 
(श्रमिकों के लिए निबंधन अभियान)

साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए विशेष ऑनलाइन निबंधन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 18 से 59 वर्ष के योग्य श्रमिकों का निःशुल्क पंजीकरण कर उन्हें प्रसूति, साइकिल, औजार किट और अंत्येष्टि सहायता जैसी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

साहिबगंज: श्रम विभाग दुकानों और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले असंगठित कर्मकारों के निबंधन के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत ठेला चलाने वाले, फल-सब्जी विक्रेता और सेवा देने वाले कामगारों का झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ऑनलाइन निबंधन किया जाएगा।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अपनी टीम के साथ दुकानों और प्रतिष्ठानों में जाकर कर्मकारों का निःशुल्क निबंधन करेंगे। निबंधन के बाद कर्मकारों को प्रसूति सहायता, साइकिल सहायता, औजार किट सहायता, मृत्यु के बाद अंत्येष्टि और मृत्यु सहायता का लाभ मिलेगा।

इस योजना में 18 से 59 वर्ष तक के वैसे कर्मकार पात्र होंगे जिनकी आय सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी से थोड़ी ज्यादा हो और जिन्हें पीएफ या ईएसआई का लाभ नहीं मिलता हो। इसके लिए आवेदक का फोटो, स्वयं और नॉमिनी का आधार नंबर और बैंक खाता संख्या की आवश्यकता होगी। निबंधन पूरी तरह निःशुल्क है। एक बार निबंधन के बाद जब तक कर्मकार असंगठित क्षेत्र में काम करता रहेगा, योजना का लाभ मिलता रहेगा।

सहायक श्रमायुक्त बबन कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। अभियान की निगरानी संबंधित जिले के श्रम अधीक्षक करेंगे। तीन महीने के अंदर निबंधन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मानव तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर ले गई युवती

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: बाबा महेश्वर नाथ धाम की पावन भूमि पर मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस Koderma News: बाबा महेश्वर नाथ धाम की पावन भूमि पर मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Ranchi News: एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का भव्य आयोजन
योग, अनुशासन और रचनात्मकता का संगम बना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह
मोदी सरकार में जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी विरासत को मिल रही नई राष्ट्रीय पहचान: आदित्य साहू
कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास
अनिल कपूर के नए शो में मिलेगा टीवी पर आने का मौका, जीत सकते हैं 1 करोड़ रुपये
Sawan 2026: कब से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानें चारों सावन सोमवार की तारीखें
Lucknow Fire: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; CM योगी ने लिया संज्ञान
विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती के योग शिविरों में उमड़ा उत्साह, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
27 जून तक रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें रद्द तो कई का बदला रूट
पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS में भर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला
Viral Video: कैमरा एंगल ने कैसे बनाया साधारण जगह को खतरनाक, देखें वीडियो