Pakur News: झामुमो प्रखंड समिति की बैठक में एसआईआर अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर हुआ विस्तृत विचार

Pakur News: झामुमो प्रखंड समिति की बैठक में एसआईआर अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति
(महेशपुर झामुमो समीक्षा बैठक)

महेशपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में झामुमो की बैठक आयोजित कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने और हर पात्र मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

महेशपुर: प्रखंड कार्यालय के सभागार में झामुमो प्रखंड समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, वरीय जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य हरिवंश चौबे एवं केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने तथा महेशपुर प्रखंड के प्रत्येक पात्र मतदाता की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

बैठक के दौरान झारखंड में चल रही SIR प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि महेशपुर प्रखंड का कोई भी पात्र मतदाता इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रहे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनसंपर्क अभियान चलाने, मतदाताओं को जागरूक करने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर चर्चा की गई।

झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि SIR अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी झामुमो कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे आम जनता के बीच जाकर फॉर्म भरने में सहयोग करें तथा संबंधित BLO के साथ समन्वय स्थापित कर जिन मतदाताओं का ऑनलाइन पंजीकरण अभी तक नहीं हो पाया है, उनका शीघ्र ऑनलाइन कराने में मदद करें। उन्होंने कहा कि समय बहुत कम है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अगले दो दिनों के भीतर अपने-अपने पंचायतों के सभी बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: रथ मेला में मोबाइल और पर्स चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 6 मोबाइल व नकदी बरामद

वरीय जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य हरिवंश चौबे एवं केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की जिम्मेदारी समझते हुए घर-घर पहुंचना होगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता SIR अभियान से वंचित न रह जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ अभियान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से महेशपुर प्रखंड में SIR अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Pakur News: मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी के सख्त निर्देश, रथयात्रा ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

मौके पर जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष मैईनुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष मिल्टन शेख, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, प्रखंड सह सचिव हालिम शेख, प्रखंड सह सचिव अखलाकुर रहमान, हबिबुर रहमान उर्फ पोल्टु, बुदल यादव, निरोज मड़ैया, टाइगर शेख, रहमान अंसारी, डार्फी शेख, अब्दुल मालेख, राजेन्द्र हांसदा,मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, मजिबुर रहमान, अशराफुल अंसारी, तारीख अनवर, धीरेन माल, मो सामु, मधु शेख, सादेकुल शेख, हन्नान मियां, आरजु शेख, अब्दुल रज्जाक, जहुर आलम, तनवीर अख्तर, दोस्त मुहम्मद, नासिर शेख, पलटू मंडल,जावेद अंसारी, मोहर्रम शेख, मिलन शेख, विनय किस्कू, बोद्दीन शेख, कबीर शेख,पुलिस मुर्मू, गेब्रियल सोरेन, लासार हेंब्रम, मरकुश मुर्मू, शुभलक्ष्मी मुर्मू, अनीता मुर्मू, विनीता मुर्मू, शिवानी टुडू, शांतिलता हेंब्रम सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता एवं बीएलए 2 मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स