Pakur News: रथ मेला में मोबाइल और पर्स चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 6 मोबाइल व नकदी बरामद

रथ मेला के दौरान दर्ज छह चोरी के मामलों का पुलिस ने किया खुलासा

Pakur News: रथ मेला में मोबाइल और पर्स चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 6 मोबाइल व नकदी बरामद
रथ मेला चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी तथा पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन और नकदी।

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में आयोजित रथ मेला के दौरान हुई मोबाइल, पर्स और नकदी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र में 16 जुलाई को आयोजित रथ मेला के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन, पर्स, रुपये और चेन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 6 मोबाइल फोन और 7,390 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, रथ मेला के दौरान चोरी की कई घटनाओं को लेकर नगर थाना में छह अलग-अलग कांड दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहन सिंह और रेखा देवी, दोनों निवासी शिवड़ी, थाना पांडेश्वर, जिला बर्धमान (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई में एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता सहित एसआईटी के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात