Ranchi News: स्कूटी सवार युवती को बाइक सवार ने मारी गोली

तीन बाइक सवार अपराधियों ने दी वारदात को अंजाम

Ranchi News: स्कूटी सवार युवती को बाइक सवार ने मारी गोली

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार अपराधियों ने स्कूटी सवार युवती मनीषा तिर्की को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना एडचोरो रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। मनीषा दवा दुकान में काम करती है और ड्यूटी से लौटते समय हमले का शिकार हुई। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि तीन बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और पुलिस जांच में जुटी है।

रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र के एडचोरो स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात अपराधियों ने एक स्कूटी सवार युवती को पीठ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद पतराचौली निवासी मनीषा तिर्की सड़क पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मनीषा कटहल मोड़ स्थित एक दवा दुकान में काम करती है। मनीषा के भाई बबलू तिर्की ने बताया कि वह ड्यूटी खत्म कर अपनी एक सहेली के साथ स्कूटी से वापस घर लौट रही थी।

सहेली को लादा चौक के पास उतारने के बाद एडचोरो से अपने घर की ओर आगे बढ़ी। तभी पीछे से बाइक पर सवार एक युवक पहुंचा और उसे गोली मारकर फरार हो गया। भाई ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही मनीषा का लोधमा स्थित बरटोला गांव में शादी सेट हुई थी। परिवार वाले आज ही मेहमानी गए थे। वहां से वापस लौटा तो मनीषा को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। फिलहाल मनीषा को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने रविवार को बताया कि शनिवार रात में फायरिंग की घटना में एक युवती को गोली मारी गई है। घटना को तीन बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है।पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें झारखंड में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान