रेलवे स्टेशन से 23 हजार का पटाखा आरपीएफ ने किया जब्त

मुरी रेलवे स्टेशन पर मिला बिना दावे का सफेद बैग

रेलवे स्टेशन से 23 हजार का पटाखा आरपीएफ ने किया जब्त
जब्त पटाखों के साथ आरपीएफ

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ )ने ट्रेन से 23 हजार 182 रूपये का पटाखा जब्त किया है। एएसआई एमके जायसवाल ने सोमवार को बताया कि कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में रांची मंडल की आरपीएफ लगातार सतर्क है। इसी क्रम में मुरी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में सघन जांच के दौरान ट्रेन संख्या 18626 एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक बड़ा सफेद बैग बिना दावे के पाया गया।

जांच करने पर उसमें विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले, जिनकी कुल कीमत लगभग 23,182 रूपये आंकी गई। बार-बार घोषणा करने के बाद भी कोई व्यक्ति बैग का दावा करने नहीं आया। इसके बाद उड़न टीम रांची के एएसआई अनिल कुमार ने गवाहों की उपस्थिति में पटाखों को जब्त कर आरपीएफ पोस्ट मुरी में सुरक्षित जमा कराया गया। इस कार्रवाई में एएसआई अनिल कुमार, आर.के. सिंह, दिनेश प्रसाद एवं हेमंत शामिल थे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक