एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न

विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व सम्मान प्रदान

एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न

एमएमके हाई स्कूल द्वारा आयोजित एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला आज महात्मा गांधी स्टेडियम, बरियातू में एमएमके ग्रीन एवं एमएमके ब्लू टीमों के बीच खेला गया।

रांची : एमएमके हाई स्कूल द्वारा आयोजित एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला आज महात्मा गांधी स्टेडियम, बरियातू में एमएमके ग्रीन एवं एमएमके ब्लू टीमों के बीच खेला गया। दर्शकों से भरे मैदान में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर एमएमके ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। ग्रीन टीम की ओर से अरहान ने सर्वाधिक 37 रन, राजन ने उपयोगी 26 रन का योगदान दिया।

एमएमके ब्लू की गेंदबाज़ी में सौरव, शिव कुमार, तथा हिमांशुने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एमएमके ब्लू ने संयमित और जिम्मेदार बल्लेबाजी का परिचय दिया। टीम ने 16.5 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। ब्लू टीम की जीत में जुनैद के 45 रन अंकित के 35 रन
महत्वपूर्ण रहे। इसके अतिरिक्त गेंदबाज़ी में भी अंकित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल

फाइनल मुकाबले के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को विनर ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी  प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनकी सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ