Bokaro Steel Plant: कोल डस्ट इंजेक्शन सिस्टम की इन-हाउस कमीशनिंग से BSL ने रचा नया कीर्तिमान

15 अगस्त को कोल डस्ट इंजेक्शन प्रणाली का सफल कमीशनिंग परीक्षण किया गया

Bokaro Steel Plant: कोल डस्ट इंजेक्शन सिस्टम की इन-हाउस कमीशनिंग से BSL ने रचा नया कीर्तिमान

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने तकनीकी दक्षता और स्वदेशी इंजीनियरिंग क्षमता का शानदार उदाहरण पेश करते हुए कोल डस्ट इंजेक्शन न्यूमैटिक कन्वेयिंग प्रणाली की सफल इन-हाउस कमीशनिंग की है। यह प्रणाली बीपीएससीएल से पुल्वराइज्ड कोल को करीब 650 मीटर लंबी DN250 पाइपलाइन के जरिए ब्लास्ट फर्नेस-3 तक पहुंचाएगी। कमीशनिंग परीक्षण में प्रणाली ने निर्धारित 10 टन प्रति घंटे की क्षमता के मुकाबले करीब 15 टन प्रति घंटे की सैद्धांतिक क्षमता प्रदर्शित की।

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट ने अपनी तकनीकी दक्षता, स्वदेशी इंजीनियरिंग क्षमता और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बीपीएससीएल (बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड) से पुल्वराइज्ड कोल (बारीक पिसे हुए कोयले) को ब्लास्ट फर्नेस-3 तक पहुंचाने वाली अत्याधुनिक 'कोल डस्ट इंजेक्शन  न्यूमैटिक कन्वेयिंग प्रणाली' का सफलतापूर्वक इन-हाउस कमीशनिंग किया है। यह उपलब्धि संयंत्र में ईंधन के अधिक कुशल उपयोग, परिचालन दक्षता में वृद्धि और उत्पादन लागत को अनुकूलित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को 15 अगस्त 2026, देश के गौरवपूर्ण दिवस पर अंतिम रूप दिया गया।

रणनीतिक आवश्यकता से साकार हुई परियोजना

इस परियोजना की शुरुआत ब्लास्ट फर्नेस-4 एवं 5 में कोल डस्ट की लगभग 10 टन प्रति घंटा  आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से की गई थी। हालांकि, BF-5 के रणनीतिक डीकमीशनिंग के प्रस्ताव के आलोक में परियोजना को पुनः अभिकल्पित कर नवनीकृत BF-3 के लिए अनुकूलित किया गया। गौरतलब है कि वर्तमान में BF-3 में कोल मिलिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह प्रणाली BF-3 तक पुल्वराइज्ड कोल की नियमित, नियंत्रित एवं विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी समाधान के रूप में विकसित की गई है।

जटिल इंजीनियरिंग कार्य का सफल निष्पादन

Jharkhand Govt Ad
परियोजना के अंतर्गत बीपीएससीएल के कोल हैंडलिंग प्लांट  में सड़क मार्ग से कोयले की आपूर्ति को सुगम बनाने के लिए डम्पर रैंप का निर्माण किया गया। इसके साथ ही मौजूदा कन्वेयर प्रणाली में आवश्यक संशोधन एवं उन्नयन भी किए गए। प्रणाली में 1.4 घन मीटर क्षमता वाले दो ब्लो टैंक स्थापित किए गए हैं। ये टैंक सात-चरणीय स्वचालित चक्र के माध्यम से कोल डस्ट की निरंतर और नियंत्रित आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।

परियोजना की प्रमुख इंजीनियरिंग चुनौतियों में लगभग 650 मीटर लंबी DN250 पाइपलाइन के माध्यम से पुल्वराइज्ड कोल को BF-3 तक पहुंचाना शामिल था। इसके लिए नाइट्रोजन के उच्च वेग और कोल डस्ट की सटीक मात्रा के बीच आवश्यक संतुलन स्थापित किया गया, ताकि पाइपलाइन में कोल डस्ट के जमाव अथवा अवरोध की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। BF-3 में पहुंचने के बाद कोल डस्ट को 24-वे स्प्लिट के माध्यम से विभिन्न ट्यूयर्स तक नियंत्रित एवं समान रूप से पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष

क्षमता, सुरक्षा और स्वचालन पर विशेष जोर

15 अगस्त 2026 को किए गए कमीशनिंग परीक्षणों के दौरान प्रणाली ने निर्धारित 10 टन प्रति घंटा क्षमता के मुकाबले लगभग 15 टन प्रति घंटा की सैद्धांतिक कन्वेइंग क्षमता प्रदर्शित की। वर्तमान में इसकी वास्तविक क्षमता बीपीएससीएल की बॉल मिल की उत्पादन क्षमता पर निर्भर करती है।प्रणाली को आधुनिक स्वचालन एवं सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इसमें पीएलसी-आधारित स्वचालित संचालन, दो-चरणीय नाइट्रोजन प्रेशर रेगुलेशन तथा पर्जिंग प्रणाली शामिल हैं। इन व्यवस्थाओं से प्रणाली के संचालन में अधिक सटीकता, विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पाइपलाइन में अवरोध की संभावना को कम करने में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: कोऑपरेटिव कॉलोनी के घर से माँ-बेटे का संदिग्ध शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कोक की खपत में कमी से लगभग 100 करोड़ वार्षिक बचत की संभावना

इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण पक्ष इसका संभावित आर्थिक लाभ है। 0.85 के कोक रिप्लेसमेंट रेशियो  के आधार पर कोल डस्ट इंजेक्शन प्रणाली के माध्यम से कोक के स्थान पर बारीक पिसे हुए कोयले का उपयोग किया जा सकेगा। इससे कोकिंग कोल पर होने वाले व्यय में लगभग 100 करोड़ प्रति वर्ष की संभावित बचत का अनुमान है। यह पहल न केवल संयंत्र की ईंधन अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि उत्पादन लागत को अनुकूलित करने और बीएसएल की लागत-प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस परियोजना का सबसे उल्लेखनीय पक्ष यह है कि अवधारणा तैयार करने से लेकर कमीशनिंग तक का पूरा कार्य मात्र चार माह में पूरा किया गया। इतने कम समय में जटिल इंजीनियरिंग, पाइपलाइन, विद्युत, ऑटोमेशन तथा अन्य संबद्ध कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करना बीएसएल टीम की तकनीकी क्षमता, उत्कृष्ट समन्वय, टीम भावना और समयबद्ध परियोजना निष्पादन का उल्लेखनीय उदाहरण है।इस महत्वपूर्ण परियोजना का निष्पादन बीएसएल के निदेशक प्रभारी एवं अधिशासी निदेशक (संकार्य) के मार्गदर्शन तथा मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएं) के नेतृत्व में किया गया।पाइपलाइन एवं इरेक्शन से संबंधित कार्यों में उप महाप्रबंधक (एसआईजीएस)  जनीशर इमाम, सहायक महाप्रबंधक (जीयू)  एस. डब्ल्यू. किस्पोट्टा, उप प्रबंधक (जीयू)  आर. एन. देव तथा महाप्रबंधक (जीयू)  वी. के. शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्युत संबंधी कार्यों को उप प्रबंधक (जीयू)  मनीष स्नेही के नेतृत्व में पूरा किया गया।पीएलसी एवं स्वचालन प्रणाली के क्रियान्वयन में महाप्रबंधक (ईटीएल)  बसंत केशव एवं उप महाप्रबंधक (ईटीएल)  मंतोष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक  अनुपम रॉय एवं सहायक महाप्रबंधक (सीआर-एम)  वेंकटेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी परियोजना के सफल निष्पादन में उल्लेखनीय योगदान दिया।कोल डस्ट कन्वेइंग प्रणाली की यह उपलब्धि बीएसएल की स्वदेशी तकनीकी क्षमता, नवाचार, परियोजना प्रबंधन दक्षता और सामूहिक कार्य-संस्कृति का सशक्त प्रमाण है। एक जटिल तकनीकी चुनौती को परिचालन और आर्थिक लाभ में बदलने वाली यह परियोजना संयंत्र की दक्षता बढ़ाने, ईंधन लागत को अनुकूलित करने तथा लागत-प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम