Bokaro News: कोटपा एक्ट का कड़ाई से अनुपालन कराने का एसपी का सख्त निर्देश

सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर सख्त कार्रवाई

Bokaro News: कोटपा एक्ट का कड़ाई से अनुपालन कराने का एसपी का सख्त निर्देश
(बोकारो एसपी कोटपा समीक्षा)

बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने कोटपा एक्ट को लेकर समीक्षा बैठक की और अवैध तंबाकू बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रत्येक थाने में नोडल अधिकारी नियुक्त कर शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों के पास प्रतिमाह कम से कम 5 अभियान चलाने के आदेश दिए गए।

बोकारो: कोटपा एक्ट (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उल्लंघन पर  बोकारो पुलिस अधीक्षक  ने सख्त कार्रवाई करने का  निर्देश दिया ।पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने अपने  कार्यालय सभागार में कोटपा एक्ट को लेकर जिला के पुलिस व प्रशासनिक नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, फूड इंस्पेक्टर व सभी थानों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। 

जिसमें सिगरेट, गुटखा एवं अन्य तंबाकू उत्पाद के अवैध बिक्री पर कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा तंबाकू उत्पादों के सेवन करने से रोकथाम हेतु स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास जन जागरुकता को बढ़ाने एवं ऐसे सार्वजनिक स्थलों के 100 मीटर के अंदर किसी प्रकार की विज्ञापन सामग्री को जप्त कर कार्रवाई करने को कहा गया है। 

Jharkhand Govt Ad
इसके लिए जिले के सभी थानों में एक- एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री, तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन/प्रचार तथा कोटपा एक्ट के अन्य प्रावधानों के उल्लंघन के विरुद्ध उन्होंने  सभी थाना नोडल माह में कम से कम 5 अभियान चलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक