Bokaro News: 4.74 लाख की साइबर ठगी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर कार्रवाई
बोकारो में 4.74 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय खाताधारक बिनोद चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अपने खाते में ठगी की राशि मंगाकर एटीएम से निकासी की बात स्वीकार की है।
बोकारो: जिला में हो रही साईबर ठगी में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 3 जून को चार लाख चौहत्तर हजार छः सौ तीस रुपए की साईबर ठगी का मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा आरोपी खाता धारक 50 वर्षीय बिनोद चौधरी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया। पुलिस पूछ-ताछ में साईबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए आरोपी ने बताया कि ये अपने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाता में साईबर ठगी की उक्त रुपये की राशि स्थानांतरण करवाया था एवं एटीएम के माध्यम से निकासी भी किया गया था।
इस छापामारी दल में साइबर थाना पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार भगत, साइबर पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार पंडित, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गौरव गोयल, पुलिस अवर निरीक्षक संत कुमार मेहता, आरक्षी अवध कुमार, एवं तकनिकी शाखा, आदि शामित थे। पुलिस ने सभी से अपील कि है कि किसी भी तरह के झाँसे में आकर अपना पासबुक व एटीएमकार्ड किसी को न दें और साईबर अपराध होने पर 1930 पर रिपोर्ट करें।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



