Koderma News: वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में अवैध माइका खनन पर वन विभाग का बड़ा छापा, दो वाहन जब्त
हजारीबाग और कोडरमा वन टीम की कार्रवाई
कोडरमा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में वन विभाग ने छापेमारी कर अवैध माइका खनन और परिवहन में शामिल एक शक्तिमान ट्रक व डंपर जब्त किया। डीएफओ सूरज कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में फरार चालकों और संलिप्त लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
कोडरमा: जिले के वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में अवैध माइका खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात हजारीबाग वन विभाग की विशेष टीम ने कोडरमा वन विभाग के सहयोग से इंदरवा-चितरपुर के लोमचांची जंगल में छापेमारी कर एक शक्तिमान ट्रक और एक डंपर जब्त किया। दोनों वाहनों के चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।
बताया गया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी, वन्यजीव अभयारण्य प्रमंडल हजारीबाग सूरज कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। रेंजर के अनुसार अवैध खनन में संलिप्त लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जब्त दोनों वाहनों को कोडरमा वन विभाग परिसर में रखा गया है। कार्रवाई के दौरान वनपाल छत्रपति शिवाजी, दुर्गा महतो, कुंदन कुमार, गोपाल यादव सहित हजारीबाग और कोडरमा वन विभाग की टीम मौजूद रही।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.










