Bokaro News: जैनामोड़ मिश्रा साइड चोरी मामले में दो युवकों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

सुरज मिश्रा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

Bokaro News: जैनामोड़ मिश्रा साइड चोरी मामले में दो युवकों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
(जरीडीह पुलिस चोरी गिरफ्तारी)

बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित जैनामोड़ मिश्रा साइड में बंद घर का ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन किया है। पुलिस ने दो युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पल्सर बाइक, बर्तन और मोबाइल बरामद किए हैं।

बोकारो: जिला के जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ मिश्रा साइड में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन किया है। पुलिस ने कांड में संलिप्त दो युवकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बजाज पल्सर-125 बाइक, कांसा की थाली, लोटा और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को सुरज कुमार मिश्रा ने जैनामोड़ मिश्रा साइड स्थित अपने घर में चोरी होने की शिकायत जरीडीह थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद कांड संख्या 140/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जरीडीह अंचल के पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित करने का निर्देश दिया था।

Jharkhand Govt Ad
तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 18 वर्षीय  चिउकु कुमार उर्फ दिलशाद मंसूरी, 18 वर्षीय दीपक कुमार और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।  छापेमारी दल में थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो, संजीव कुमार, दशरथ कुमार दास, मथियस जॉन मुर्मू, सुंदर उरांव, हवलदार अनस्ता बों और तकनीकी शाखा बोकारो के कर्मी शामिल थे। पुलिस अन्य आरोपियों और चोरी के शेष सामान की तलाश में जुटी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत