Giridih News: 100% बोर्ड रिजल्ट के लक्ष्य पर बड़ा कदम, सर जेसी बोस स्कूल में शिक्षकों की अहम बैठक
औसत प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को चिन्हित कर शैक्षणिक उन्नयन पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत उत्तीर्णता का लक्ष्य निर्धारित किया गया। विद्यालय में औसत प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चिन्हित कर प्रत्येक शिक्षक को 6-7 विद्यार्थियों की जिम्मेदारी दी गई है।
गिरिडीह : सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में आज शिक्षकों के साथ प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत औसत दर्जे के विद्यार्थियों का शैक्षिक उन्नयन करना और विद्यालय के माहौल को और बेहतर बनाना था।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय लगातार विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए प्रयासरत है और इसका लगातार अच्छा परिणाम भी देखने को मिल रहा है। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के एकजुट और ईमानदार प्रयास से आज विद्यालय इस मुकाम तक पहुंच पाया है।
विद्यार्थियों को केंद्र में रखकर सभी शिक्षकों ने यह जिम्मेदारी ली है, ताकि बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का रिजल्ट 100 प्रतिशत हो सके। पिछले किए गए प्रयासों और मेहनत का ईमानदार प्रतिफल बोर्ड परीक्षाओं में मिले, चाहे वह आईआईटी मेन्स की परीक्षा हो, सीए फाउंडेशन की परीक्षा हो या ओलंपियाड की परीक्षा। विद्यालय ने इन सभी क्षेत्रों में उम्दा प्रदर्शन किया है।
प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने पूरे विद्यालय परिवार के निरंतर बढ़ते कदम को लेकर सभी का आभार व्यक्त किया। आज की बैठक में मुख्य रूप से उप प्राचार्य पापिया सरकार, शिक्षक प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तर अंसारी सहित राकेश कुमार, बम शंकर मंडल, इंद्रदेव साव, गीता कुमारी सिन्हा, रेनू अग्रवाल, वीणा वादिनी, सपना कुमारी, कुसुम कुमारी, खुर्शीद अंसारी, संजीव कुमार, संदीप कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। शिक्षक प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तर अंसारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








