Koderma News: ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

गाजेडीह ग्राम निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार की गई जान

Koderma News: ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
(भीषण सड़क हादसा, दीपक कुमार की मौत)

कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़सीमर मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में गाजेडीह निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सतगावां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

सतगावां: घोड़सीमर मोड़ के समीप रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत के कारण हुई। मिली जानकारी के अनुसार गाजेडीह ग्राम निवासी दीपक कुमार उम्र 30 वर्ष रविवार देर रात गोविंदपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर गाजेडीह लौट रहा था। 

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक जो गोविंदपुर से गांवा की ओर जा रहा था उसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह अपने दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण  के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद आज दीपक का  दाह संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद से मृतक के गांव गाजेडीह में शोक की लहर है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Pakur News: NEET परीक्षा 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की हाई-लेवल समीक्षा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
Hazaribagh News: पांचवें दिन भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की धूम, रथों ने दी दस्तक
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार