Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय के लव कुमार शर्मा ने राज्य योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय है प्रतिबद्ध
कोडरमा के ग्रिज़ली विद्यालय के छात्र लव कुमार शर्मा ने नेतरहाट में आयोजित 7वीं झारखंड राज्य योगासन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है।
कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय, लातेहार में आयोजित 7वीं झारखंड राज्य योगासन खेल संघ चैंपियनशिप 2026–27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल योगासन, आर्टिस्टिक पेयर योगासन तथा रिदमिक पेयर योगासन सहित चार स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
सब-जूनियर वर्ग (10–14 वर्ष) में ग्रिज़ली विद्यालय के कुल 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 6 बालक एवं 2 बालिकाएँ शामिल थीं। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र लव कुमार शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में रजत पदक तथा आर्टिस्टिक सिंगल योगासन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि योग केवल एक खेल नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित छात्र को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक द्वय मनीष कपिसमे एवं अविनाश सेठ, सीओओ तनिष्क सेठ, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक प्रीति जगनानी तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि ने विजेता खिलाड़ी लव कुमार शर्मा, उनके प्रशिक्षक उमेश कुमार विश्वकर्मा एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी ग्रिज़ली विद्यालय के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, कोडरमा जिले एवं झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


