Giridih News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने की समीक्षा बैठक
उप नगर आयुक्त अब्दुल समद भी रहे मौजूद
गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों की सफाई, महापुरुषों की प्रतिमाओं के रंग-रोगन तथा माल्यार्पण की व्यवस्था को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए।
गिरिडीह: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त, विजय सिंह बीरूआ ने नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन तथा नगर निगम क्षेत्र में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता एवं माल्यार्पण संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है। ऐसे में नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी परिसरों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन, आसपास की समुचित व्यवस्था एवं माल्यार्पण कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







