Simdega News: 17.98 किलोवाट के सोलर माइक्रोग्रिड ने बदली बकीकोना की तस्वीर, सिंचाई और रोजगार को मिली रफ्तार

पहले केरोसिन और डीजल पंप पर निर्भर ग्रामीण अब सौर ऊर्जा से घरेलू और कृषि जरूरतें पूरी कर रहे हैं।

Simdega News: 17.98 किलोवाट के सोलर माइक्रोग्रिड ने बदली बकीकोना की तस्वीर, सिंचाई और रोजगार को मिली रफ्तार
सिमडेगा के केरसेई प्रखंड स्थित बकीकोना गांव में सोलर माइक्रोग्रिड से बिजली मिलने के बाद ग्रामीण जीवन, सिंचाई और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में आया बदलाव।

सिमडेगा के केरसेई प्रखंड का बकीकोना गांव सौर ऊर्जा आधारित विकास की मिसाल बनकर उभरा है। लंबे समय तक बिजली से वंचित रहे 85 परिवारों को वर्ष 2025 में 17.98 किलोवाट क्षमता के सोलर माइक्रोग्रिड की स्थापना के बाद बिजली की सुविधा मिली।

सिमडेगा:  जिले के दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सौर ऊर्जा आधारित पहल सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार की जन-केंद्रित विकास नीति और जिला प्रशासन, सिमडेगा के निरंतर प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। वर्ष 2026 में जिले के 6 प्रखंडों के 129 गांवों तक पहुंच बनाकर समावेशी विकास की दिशा को और व्यापक किया गया है।

केरसेई प्रखंड का बकीकोना गांव इस बदलाव का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है। यहां लंबे समय तक 85 परिवार विद्युत सुविधा से वंचित थे। ग्रामीण रोशनी के लिए केरोसिन और सिंचाई के लिए डीजल पंप पर निर्भर थे। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।

17.98 किलोवाट सोलर माइक्रोग्रिड से बदली तस्वीर

Jharkhand Govt Ad
वर्ष 2025 में बकीकोना में 17.98 किलोवाट क्षमता का सोलर माइक्रोग्रिड स्थापित किया गया। इसके बाद गांव के सभी 85 परिवारों के साथ प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक संस्थानों और पूरे टोले को बिजली की सुविधा मिलने लगी।

सौर ऊर्जा उपलब्ध होने के बाद गांव में राइस हॉलर, आटा चक्की और 5 सिंचाई पंप संचालित हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतें आसान हुई हैं और कृषि गतिविधियों के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिली है।

यह भी पढ़ें: Simdega News: सिमडेगा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

बिजली से शिक्षा और घरेलू सुविधाओं को मिला बढ़ावा

ग्रामीण माधुरी सामा मिंज के परिवार के लिए बिजली की सुविधा ने शिक्षा और घरेलू जीवन से जुड़े नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। बिजली आने से बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण तैयार हुआ और घरेलू कार्यों में भी सुविधा बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: Simdega News: 15 अगस्त को सजेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी परेड

वहीं किसान इमैनुअल तिर्की के लिए सौर ऊर्जा ने सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया है। सौर ऊर्जा से संचालित सिंचाई पंपों की उपलब्धता ने खेती को अधिक सुविधाजनक बनाया है और फसल विविधीकरण की संभावनाओं को भी मजबूत किया है।

TRI के सहयोग से जमीन पर उतरी पहल

इस बदलाव को धरातल पर साकार करने में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला प्रशासन, सिमडेगा के मार्गदर्शन, सहयोग और निरंतर समर्थन से इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू किया गया।

जिला प्रशासन के समन्वय तथा TRI के तकनीकी एवं सामुदायिक सहयोग से बकीकोना जैसे दूरस्थ गांव में स्थायी ऊर्जा समाधान विकसित किया गया। सौर ऊर्जा ने न केवल 85 परिवारों को रोशनी उपलब्ध कराई, बल्कि शिक्षा, सिंचाई, कृषि और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों के लिए भी नए अवसर तैयार किए हैं।

बकीकोना की यह पहल दर्शाती है कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी और स्वच्छ ऊर्जा समाधान किस तरह बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण जीवन और आजीविका में व्यापक बदलाव ला सकते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
Dumka News: श्रावणी मेले में दिन में आस्था, रात में रंगीन रोशनी से जगमगाया परिसर
Palamu News: प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा पहुंचाने का संकल्प
Palamu News: सूखे और कम बारिश के बीच किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी पर्याप्त बिजली
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपील चौधरी ने किया परेड निरीक्षण
Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित