Simdega News: 15 अगस्त को सजेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी परेड
परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में 15 अगस्त को होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
सिमडेगा में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह से पहले गुरुवार को फाइनल फुल ड्रेस परेड रिहर्सल हुआ। उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने रिहर्सल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को लेकर सिमडेगा जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर गुरुवार को फाइनल फुल ड्रेस परेड रिहर्सल किया गया। उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने स्टेडियम पहुंचकर रिहर्सल का निरीक्षण किया और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
रिहर्सल के दौरान उपायुक्त ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर जनरल सैल्यूट, राष्ट्रीय गीत, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड सलामी एवं मार्च पास्ट, बैंड डिस्प्ले, पारितोषिक वितरण तथा कार्यक्रम के समापन तक सभी चरणों का विधिवत अभ्यास कराया गया।
11 प्लाटून लेंगी परेड में हिस्सा

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का बैंड रहेगा आकर्षण
अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश
फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी तैयारियों, साज-सज्जा और विधि-व्यवस्था से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।
मौके पर उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान, पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह, नजारत उप समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, उपनिदेशक जनसंपर्क पलटु महतो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रविकिशोर राम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अमृत मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम, श्रम अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, प्रशिक्षु उप समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts


Latest News







