जिला न्याय सदन में पीएलवी की बैठक: राष्ट्रीय लोक अदालत और झालसा अभियानों पर बनी रणनीति

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक

जिला न्याय सदन में पीएलवी की बैठक: राष्ट्रीय लोक अदालत और झालसा अभियानों पर बनी रणनीति
होटल रमाडा

कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा के निर्देश पर पारा लीगल वोलेनटियर्स (PLV) की बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सचिव गौतम कुमार ने आगामी 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत और झालसा के 90 दिवसीय गहन जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन कोडरमा सभागार में झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिले में कार्यरत सभी पारा लीगल वोलेनटियर्स के साथ एक बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

यह कार्यक्रम कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा के निर्देश के आलोक में किया गया। इस बैठक सह कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने उपस्थित पारा लीगल वोलेनटियर्स को कई प्रकार की क़ानूनी प्रावधानों एवं प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। 

बैठक में पारा लीगल वोलेनटियर्स को निर्देश दिया गया कि 12 सितम्बर  2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार अपने अपने क्षेत्र में करें तथा पक्षकारों को समझा बुझाकर अपने अपने मामलो को विशेष लोक अदालत एवं  राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित कराने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन विशेष लोक अदालत  एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके। इसके अलावा इन दिनों झालसा द्वारा चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन जागरूकता शिविर एवं आउटरिच कैंपेन को सफल बनाने के लिए अपने अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने कहा की जून माह में गहन जागरूकता शिविर के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिको के अधिकारों से सम्बंधित जानकारी अपने अपने क्षेत्र में देते हुए लोगो को जागरूक करे। कुमार ने पारा लीगल वोलेनटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों एवं केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में  पारा लीगल वोलेनटियर्स की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। पारा लीगल वोलेनटियर्स प्राधिकार एवं आम जनता के बीच सेतु का काम करता है। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, पीडीएस दुकान बंद मिलने पर भड़के अफसर

उन्होंने पारा लीगल वोलेनटियर्स के दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति साधन के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रह सके यह जिम्मेवारी सभी पारा लीगल वोलेनटियर्स के कंधो पर है। अपने अपने क्षेत्र में नि:शुल्क विधिक सहायता चाहने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों की तलाश करें तथा उसे प्राधिकार तक पहुँचाने में अपनी अहम् भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि वैसे जरुरतमंद लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: सामंतो काली मंदिर में अमावस्या पर भव्य भजन संध्या, भक्ति सागर में डूबे श्रद्धालु

मौके पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, पारा लीगल वोलेनटियर्स पाण्डेय शेखर प्रसाद, नेहा सिन्हा, मोनिका कुमारी, सुमन रानी, सोनाली सिन्हा, प्रीटी आर्या,  विकास रजक, दिनेश कुमार रजक, राजेश पासवान, कमलेश प्रसाद यादव, मुकेश प्रसाद, रेखा देवी, तन्नु कुमारी, रामचंद्र यादव, अनुराग पाण्डेय, अनीता कुमारी, पिंकी कुमारी,  सहित अन्य लोग मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी