Koderma News: सामंतो काली मंदिर में अमावस्या पर भव्य भजन संध्या, भक्ति सागर में डूबे श्रद्धालु
श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने का है प्रयास
कोडरमा के सामंतो काली मंदिर में अमावस्या पर महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य भजन संध्या और विशेष पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर और उनकी पत्नी को सत्साहित्य व चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कोडरमा: अमावस्या के पावन अवसर पर सामंतो काली मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल में श्रद्धालुओं ने माता काली की आराधना कर परिवार, समाज तथा देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भजन संध्या में महिला मंडल की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक देवी भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। श्रद्धालु भजनों की मधुर धुन पर झूमते नजर आए।
महिला मंडल की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह एवं सुनीता लाल ने धोवत-धोवत तोहरी मंदिरिया.. भजन प्रस्तुत किया। वहीं पुष्पा सिंह एवं सचिव पूनम सेठ ने ओढ़ के चुनरिया लाल.. तथा कोषाध्यक्ष पूनम वर्णवाल एवं मीना पांडेय ने मां, ऐसा वर दीजिए.. भजन गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सीमा, रीना, मुन्नी वर्णवाल एवं आशा ने तुम काली हो कल्याणी हो.. और तुम इतनी दूर क्यों हो मां.. जैसे भजनों की प्रस्तुति दी


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


