Koderma News: कुदरत का कहर: वज्रपात ने छीनी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जिंदगी

प्रशासन और पुलिस ने लिया स्थिति का जायजा

Koderma News: कुदरत का कहर: वज्रपात ने छीनी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जिंदगी
(फ़ोटो)

कोडरमा के सतगावां अंतर्गत नंदूडीह गांव में शुक्रवार रात हुए भीषण वज्रपात की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना में मां, बेटे और फुआ के असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

कोडरमा: सतगावां प्रखंड अंतर्गत टेहरो पंचायत के नंदूडीह गांव में शुक्रवार की देर रात वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जोरदार धमाके के साथ घर पर वज्रपात हुआ। घटना में प्रदीप यादव की पत्नी सरस्वती देवी (42 वर्ष), पुत्र अंकित कुमार (12 वर्ष) एवं फुआ मुन्द्रिका देवी (60 वर्ष) इसकी चपेट में आ गए। तीनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां