Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का शुभारंभ

प्रथम पाली में 385 और द्वितीय पाली में 472 छात्र परीक्षा में शामिल

Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का शुभारंभ
यूजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में परीक्षा देते छात्र-छात्राएँ।

सिद्धो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025–29) की परीक्षा का शुभारंभ मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में हुआ। पहले दिन दो पालियों में कुल 857 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

साहिबगंज : सिद्धो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025–29) की परीक्षा का शुभारंभ आज मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में हुआ। परीक्षा के पहले दिन ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में कुल 385 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 472 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल सामग्री, मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना ही महाविद्यालय की प्राथमिकता है। डॉ. सिंह ने आगे कहा कि सभी छात्र-छात्राएं नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी के साथ परीक्षा दें, ताकि परीक्षा की गरिमा बनी रहे। उन्होंने परीक्षा संचालन में लगे सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महाविद्यालय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार, डॉ. शैलेश कुमार, मुस्कान, मेरी मुर्मू, सुमन कुमार, राहुल कुमार, अजय सोनी, राजीव कुमार, नरेश, आरिफ, पियू मंडल, इंजामुल हक व अन्य उपस्थित थे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन