तेज आंधी का कहर: महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य पथ पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, यातायात ठप

तेज आंधी का कहर: महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य पथ पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, यातायात ठप
महेशपुर-पाकुड़िया मार्ग पर गिरे पेड़ और बिजली खंभे

महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य पथ पर शुक्रवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। हाथीमारा गांव के पास कई पेड़ और बिजली के खंभे सड़क पर गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पाकुड़: शुक्रवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य पथ पर भारी तबाही मचा दी। हाथीमारा गांव के समीप सड़क किनारे लगे कई विशालकाय पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर सड़क पर गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग पर बड़ी गाड़ियों और भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगह बिजली के तार टूटकर सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए खुद ही मोर्चा संभाला और सड़क पर गिरे पेड़ों की डालियों को काटकर हटाने का प्रयास शुरू किया।

घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह मोटरसाइकिल, साइकिल और टोटो जैसे छोटे वाहनों के निकलने लायक रास्ता तैयार किया। हालांकि, बड़ी गाड़ियों का आवागमन अभी भी पूरी तरह बाधित है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क जाम रहने के कारण जरूरी सामान लेकर जा रहे वाहन भी फंस गए हैं। वहीं, बिजली के खंभे गिरने और तार टूटने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। अंधेरे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: सिद्धो-कान्हू मोड़ पर आमकोना ग्रामीणों का चक्का जाम, थमा पहिया

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। लोगों ने सड़क से गिरे पेड़ों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन भेजने तथा बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने की अपील की है, ताकि मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: व्हीलचेयर पर बैठे पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पाकुड़ स्टेशन का भावुक दृश्य बना चर्चा का विषय

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह
साहिबगंज में 31 मई को झारखंड मजदूर संघ की अहम बैठक, बनेगी नई रणनीति
नवविवाहिता काजल परवीन की मौत पर बवाल: शव रखकर कोडरमा-गिरिडीह मार्ग जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, सुरक्षा भी चाहिए: झारखंड के साहित्यकारों और कलाकारों के लिए कल्याण कोष की मांग
Bokaro News: न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर जर्बा निवासी रामचंद्र महतो गिरफ्तार
Bokaro News: स्टील प्लांट से 22 रेल कर्मी और अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, भव्य विदाई
Koderma News: व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत संपन्न, 18 वादों का हुआ निष्पादन
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन, वॉकथॉन से दिया स्वच्छता का संदेश
भ्रष्टाचार और लूट खसोट बनी झारखंड सरकार की पहचान: अविनेश कुमार सिंह
व्हीलचेयर पर बैठे पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पाकुड़ स्टेशन का भावुक दृश्य बना चर्चा का विषय
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में सीआईएफ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे 76 प्रतिभागी
रेल यात्री ध्यान दें: बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU 31 मई और 7 जून को रहेगी रद्द