कोडरमा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा रिम्स रेफर

अफसर अंसारी ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

कोडरमा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा रिम्स रेफर
कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग।

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में बरियाडीह-तेतरोन मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में लालूडीह निवासी अफसर अंसारी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

कोडरमा :  मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियाडीह-तेतरोन मुख्य मार्ग पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना बांसडीह (कारीपहरी) के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में हुई। जानकारी के अनुसार, लालूडीह निवासी अफसर अंसारी (25), पिता जुमन अंसारी, बाइक से अपनी ससुराल जयनगर थाना क्षेत्र के गरचांच जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर डोंगोडीह निवासी सेफ अली, पिता साकीर हुसैन, सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों घायलों को निजी वाहन से सदर अस्पताल, कोडरमा ले जाया गया। रास्ते में ही अफसर अंसारी ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सेफ अली का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मरकच्चो थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही परिजन दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को वहां से हटा चुके थे। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार