Pakur News: भक्ति के रंग में डूबा गनपुरा, शिवभक्तों ने शुरू की 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा

श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर देवघर के लिए पैदल यात्रा करेंगे

Pakur News: भक्ति के रंग में डूबा गनपुरा, शिवभक्तों ने शुरू की 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा
गनपुरा से सुल्तानगंज के लिए रवाना होते शिवभक्त

पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा गांव से शिवभक्तों का जत्था 'जय बाबा भोलेनाथ' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरने के बाद 105 किलोमीटर लंबी पैदल कांवड़ यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे।

पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा गांव से आज अपराह्न 3:00 बजे श्रद्धालुओं का एक जत्था जय बाबा भोलेनाथ और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। गांव में भक्तिमय माहौल के बीच  परिजनो श्रद्धालुओं को सुखी और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

सुल्तानगंज पहुंचकर सभी शिवभक्त पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा नदी से जल भरेंगे। वहां से वे देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए 105 किलोमीटर की कठिन और दुर्गम पैदल कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे। इस पूरी यात्रा के दौरान शिवभक्त बाबा धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना करेंगे।

Jharkhand Govt Ad
स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा केवल एक शारीरिक सफर नहीं, बल्कि असीम भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में उत्साह तथा भक्ति का माहौल बना हुआ है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ranchi News: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन Ranchi News: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन
Simdega News: स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में गूंजा राष्ट्रगान, 11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव
Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवाओं के रोजगार को बताया अहम मुद्दा
Jamshedpur News: स्वच्छ और व्यवस्थित जमशेदपुर का संकल्प, एसपी सिंह ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत का लिया संकल्प
युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों-जवानों को पदक देकर किया सम्मानित
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची पुलिस ने फहराया तिरंगा, एकता-अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प
Crime News: रांची में 15 से ज्यादा चेन छिनतई का खुलासा, शातिर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Giridih News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गिरिडीह समाहरणालय में ध्वजारोहण, डीसी रामनिवास यादव ने किया शहीदों को नमन
Ramgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर पीवीयूएनएल में देशभक्ति का रंग, मेधावी विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान