Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत का लिया संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया ध्वजारोहण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत का लिया संकल्प
रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, साथ में मौजूद बाबूलाल मरांडी व अन्य भाजपा नेता।

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सशक्त, समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

रांची : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प : आदित्य साहू

ध्वजारोहण के बाद आदित्य साहू ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की नींव वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मजबूत हुई है। स्वतंत्रता दिवस हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत आज विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान, मजदूर, उद्यमी और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाना जिम्मेदारी : बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीरों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। स्वतंत्रता हमारे लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

यह भी पढ़ें: झारखंड की बंद कोयला खदानों के वैज्ञानिक पुनर्वास हेतु गिरिडीह और करमा OCP चयनित

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संप्रभुता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, कहा- बड़े भाई थे

मरांडी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों और राष्ट्रनिर्माताओं के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ सर्वोपरि : कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ सर्वोपरि है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए सशक्त, समृद्ध, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में बालमुकुंद सहाय, गणेश मिश्रा, सरोज सिंह, अमित सिंह, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, सूर्यमणि सिंह, निर्भय सिंह, समर सिंह, अविनेश सिंह, रमाकांत महतो, अशोक बड़ाईक, प्रकाश सिंह, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, तारिक इमरान, सूरज शाहदेव, रोशनी खलखो, सुबोध सिंह गुड्डू, सत्यनारायण सिंह, शशांक राज, पवन साहू, सुनील साहू, अरुण झा, अनवर हयात, सीमा शर्मा, माया सिंह सिसोदिया, सीमा सिंह, काजल प्रधान, अमरनाथ चौधरी, रमेश सिंह, कमाल खान, नीरज पासवान, धनीनाथ साहू, वरुण साहू, बलराम सिंह, ललित ओझा, राजश्री जयंती और संजय जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान