Ranchi News: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन

आयुक्त कार्यालय परिसर में मनोज कुमार ने किया ध्वजारोहण, पदाधिकारी-कर्मचारियों ने दी तिरंगे को सलामी

Ranchi News: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन
रांची में स्वतंत्रता दिवस पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार ने कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

रांची में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। आयुक्त मनोज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

रांची :  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के आयुक्त कार्यालय परिसर में शनिवार को ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव रविन्द्र गागरई, अवर सचिव विजय कुमार, उप परिवहन आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार अजय कुमार रजक, उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क उर्वशी पाण्डेय, उप निदेशक समाज कल्याण रवि शंकर मिश्रा और आयुक्त के आप्त सचिव अमरेंद्र कुमार सहित कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन : मनोज कुमार

इस अवसर पर आयुक्त मनोज कुमार ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुरुषों और शहीदों को याद करने तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष से हमें हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बलिदान ने देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

युवाओं से देश निर्माण में योगदान देने की अपील

आयुक्त ने विशेष रूप से युवाओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस केवल स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि देश के भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का भी अवसर देता है।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प है। युवाओं के सपने ही भारत का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं से ज्ञान, अनुशासन, नवाचार और ईमानदारी को जीवन का मार्ग बनाकर देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

आयुक्त ने कहा कि देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। नई सोच, तकनीक और नवाचार के माध्यम से युवा भारत को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान