Giridih News: सभी प्रखंडों में लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, 20 अगस्त से 12 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय ने जारी किया प्रखंडवार कैंप का कार्यक्रम
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर गिरिडीह जिले में प्रखंड स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे। 20 अगस्त से 12 नवंबर तक सभी 13 प्रखंडों में निर्धारित तिथियों पर विशेष कैंप लगेंगे।
गिरिडीह: उपायुक्त, गिरिडीह रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में आमजनों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं सुगम एवं सुलभ रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा इसके लिए प्रखंडवार तिथियां निर्धारित की गई हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने बताया कि इन कैंपों के माध्यम से संबंधित प्रखंड क्षेत्र के योग्य एवं इच्छुक नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रियात्मक सुविधा प्रखंड मुख्यालय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य नागरिकों को जिला मुख्यालय तक अनावश्यक आवागमन से राहत प्रदान करने के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस निर्गमन की प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है।
इन तिथियों पर आयोजित होंगे कैंप
जिला प्रशासन द्वारा प्रखंडवार ड्राइविंग लाइसेंस कैंप के आयोजन की तिथियां निम्नवत निर्धारित की गई हैं—
● 27 अगस्त 2026 — जमुआ प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
● 03 सितंबर 2026 — तिसरी प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
● 10 सितंबर 2026 — देवरी प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
● 18 सितंबर 2026 — गावां प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
● 24 सितंबर 2026 — धनवार प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
● 01 अक्टूबर 2026 — गिरिडीह सदर प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
● 08 अक्टूबर 2026 — पीरटांड़ प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
● 15 अक्टूबर 2026 — डुमरी प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
● 22 अक्टूबर 2026 — बगोदर प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
● 29 अक्टूबर 2026 — बिरनी प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
● 05 नवंबर 2026 — सरिया प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
● 12 नवंबर 2026 — गांडेय प्रखंड, प्रखंड मुख्यालय।
व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश.
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








