Giridih News: कावेरी स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन, किफायती दरों पर मिलेंगी मिठाई-नमकीन

बाहर से आए कुशल कारीगर तैयार करेंगे मिठाइयां, गुणवत्ता और स्वाद पर विशेष जोर

Giridih News:  कावेरी स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन, किफायती दरों पर मिलेंगी मिठाई-नमकीन

गिरिडीह के सिरसिया स्थित पटेलनगर चौक के समीप बर्मन कॉम्प्लेक्स में कावेरी स्वीट्स की दूसरी शाखा शुरू हुई। समाजसेवी सह भाजपा नेता सुरेन्द्र बर्मन ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। नई शाखा में मिठाई और नमकीन की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध होगी।

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित सिरसिया में पटेलनगर चौक के समीप बर्मन कॉम्प्लेक्स में कावेरी स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन समाजसेवी सह भाजपा नेता सुरेन्द्र बर्मन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालक विशाल बर्मन को नई शाखा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।

कावेरी स्वीट्स की नई शाखा में ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट मिठाइयों के साथ विभिन्न प्रकार के नमकीन उपलब्ध होंगे। प्रतिष्ठान की खासियत यह है कि मिठाइयां बाहर से आए कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की जाती हैं। वहीं नमकीन में भी ग्राहकों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए कई तरह के आइटम तैयार किए गए हैं।

Jharkhand Govt Ad
इस मौके पर संचालक विशाल बर्मन ने कहा कि सिरसिया जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में कावेरी स्वीट्स की पहली शाखा को लोगों का लगातार बेहतर प्यार और विश्वास मिला। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए दूसरी शाखा खोलने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि नई शाखा में ग्राहकों को पहले से भी बेहतर गुणवत्ता, स्वाद और विविधता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मिठाई और नमकीन की विभिन्न वैरायटी किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राहकों को उम्मीद के मुताबिक स्वाद और गुणवत्ता देने के लिए विशेष तैयारी की गई है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी खुलकर आई सामने, झारखंड धाम मंडल में दो जगह हुआ झंडोत्तोलन

उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों ने कावेरी स्वीट्स की नई शाखा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिरसिया क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर विकल्प मिलेंगे। अब लोगों को स्वादिष्ट मिठाई से लेकर विभिन्न प्रकार के नमकीन तक एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। मौके पर विशाल बर्मन, राज वर्मा, रंजीत ठाकुर, विशाल राम, चुन्नू मोदी, राजेंद्र ठाकुर, प्रदीप मंडल, राम बाबू, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

JPSC इंटरव्यू में गड़बड़ी के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग JPSC इंटरव्यू में गड़बड़ी के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग
ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता
Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती
श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम 
Giridih News: पिकअप वाहन को बचाने में पलटा टमाटर लदा आइसर ट्रक, चालक सुरक्षित
Ranchi News: राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रांची पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
SIR-2026 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
Simdega News: रक्षाबंधन पर सिमडेगा की दीदियों की पहल, राखी निर्माण से बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी
Sahibganj News: PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी के सख्त निर्देश
Chatra News: पति की मौत के बाद शव के लिए तरसती रही पत्नी, अस्पताल ने थमा दिया 2.05 लाख का बिल