Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर जा रहे 5000 शिव भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन

35 क्लबों के 10 हजार श्रद्धालु शामिल

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर जा रहे 5000 शिव भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन
(बड़कागांव शिव भक्त भंडारा)

बड़कागांव स्थित इंद्रा मोड़ पर जिप सदस्य गीता देवी एवं प्रतिनिधि दीपक करमाली के सौजन्य से महुदी पहाड़ बुढ़वा महादेव मंदिर जा रहे 5000 से अधिक शिव भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। रजरप्पा के भैरवी नदी से 105 किमी की कठिन पैदल यात्रा कर पहुंचे कांवड़ियों को जनप्रतिनिधियों ने स्वयं भोजन परोसकर सेवा अर्पित की।

हजारीबाग: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़कागांव स्थित प्रसिद्ध महुदी पहाड़ बुढ़वा महादेव मंदिर में सावन मास के अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक करने को लेकर शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तीके मंदिर रजरप्पा के भैरवी नदी से जल उठाकर बुढ़वा महादेव मंदिर की यात्रा करने वाले शिव भक्तों को बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं प्रतिनिधि दीपक करमाली के सौजन्य से पूर्वी जिला परिषद कार्यालय इंद्रा मोड़ परिसर में भव्य पंडाल बनाकर भंडारा का आयोजन किया गया।

जिप सदस्य गीता देवी के द्वारा फीता काटकर भंडारा का उद्घाटन किया गया।5000 शिव भक्तों की सेवा , आदर सम्मान के साथ दाल-भात , सब्जी , अचार का शुद्ध भोजन स्वयं अपने हाथों से परोसकर कराया।इस दरमियान मौके पर जिप सदस्य गीता देवी एवं प्रतिनिधि दीपक करमाली ने  कहा कि भक्तों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है।

Jharkhand Govt Ad
इस प्रकार से शिव भक्तों की सेवा करने में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।साथ ही साथ सभी सावन मास को लेकर शुभकामनाएं दिया। लगभग 5000 शिव भक्तों ने भोजन किया और काफी खुशी जाहिर करते हुए भंडारे का आयोजन करने वाले को आशीर्वाद दिया।बताते चले कि लगभग 35  क्लबों के 10000 से अधिक मात्रा में शिव भक्त 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर आज सोमवार को जलाभिषेक करेंगे।

भोजन वितरण जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं प्रतिनिधि दीपक करमाली का सहयोग करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता विशेश्वर नाथ चौबे, जिप सदस्य प्रतिनिधि मो. इब्राहिम, समाजसेवी, नंदकिशोर मेहता, प्रवीण कुमार, दिनेश साव, अजीत कुमार, राजू करमाली, सितेश करमाली, पन्नालाल साव, बिंदु प्रजापति, अरविंद ठाकुर, रामचरण राम, गणेश गुप्ता, दिपन साव आदि समर्पित मन से सहयोग किया। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम