Palamu News: पलामू में न्याय रथ अभियान की शुरुआत, लोगों को मिलेगी मुफ्त कानूनी जानकारी

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने न्याय रथ को किया रवाना

Palamu News: पलामू में न्याय रथ अभियान की शुरुआत, लोगों को मिलेगी मुफ्त कानूनी जानकारी
पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर से विधिक जागरूकता अभियान के तहत न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा।

पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर से शनिवार को न्याय रथ को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पूरे अगस्त माह जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों, नालसा, झालसा और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी देगा।

पलामू: पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर से शनिवार को न्याय रथ रवाना हुआ। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। न्याय रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहुंचेगा और पूरे अगस्त माह तक इसके माध्यम से लोगों को कानूनी रूप से जागरूक किया जाएगा।

रथ को रवाना करने के बाद प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने कहा कि कानूनी जानकारियों व विधिक सेवाओं के ब्यापक प्रचार प्रसार के लिए पूरे अगस्त माह तक जिले के विभिन्न प्रखंड में न्याय रथ के माध्यम से नालसा, झालसा व केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित कार्यक्रम व योजनाओं को लेकर आम लोगो को जानकारी दी जाएगी।

गांव गांव में जाकर विधि स्वयं सेवक, पैनल अधिवक्ता व लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे कोई भी ब्यक्ति जानकारी के आभाव में न्याय पाने से बंचित न रह जाए। न्याय रथ के माध्यम से लोगों की समस्या एवं शिकायत सुनी जाएगी और उसका निदान किया जाएगा।

मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, राज कुमार मिश्रा, स्वेता ढींगरा,सीजेएम मनोरंजन कुमार,सुशीला सोरेंग,रविशंकर पाण्डेय,सौरभ कुमार गौतम,सोनम विश्नोई,गौरव खुराना ,निर्भय प्रकाश, कमल प्रकाश, शम्भू महतो,,रोजलिना बारा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह,डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,वीर विक्रम वक्स राय,पुष्कर राज,उत्तम कुमार,अधिवक्ता,संजीव कुमार सिंह, अमित कुमार विश्वकर्मा, मयंक कुमार, के अलावे पीएलवी शैलेन्द्र तिवारी व अन्य पीएलवी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई