Palamu News: स्कूल जाने की तैयारी के दौरान गिरीं शिक्षिका, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
अचानक निधन की खबर से विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई
छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत कुहकुह गांव स्थित अपग्रेडेड हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रणिता सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गुरुवार को स्कूल जाने की तैयारी के दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गईं।
पलामू: छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत ललगड़ा पंचायत के ग्राम कुहकुह स्थित अपग्रेडेड हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रणिता सिंह की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। स्कूल जाने की तैयारी के दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। परिजन एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रणिता सिंह प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी अपने घर में विद्यालय जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








