Ranchi News: NUSRL रांची में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, IPR पुस्तक का भी हुआ लोकार्पण

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने कानून को समाज सेवा का माध्यम बताया

 Ranchi News: NUSRL रांची में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, IPR पुस्तक का भी हुआ लोकार्पण
NUSRL रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक एवं अन्य अतिथि।

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं कुलाधिपति न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने शिक्षा को बेहतर सोच और विवेक विकसित करने का माध्यम बताया।

रांची:  नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स), बी.बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) एवं एलएल.एम. के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद तथा विशेष अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और विश्वविद्यालय गीत के साथ हुआ।

 

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी हासिल करना नहीं, बल्कि व्यक्ति में सही सोच, विवेक और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा, "ऐसे जियो जैसे यह जीवन का अंतिम दिन हो और ऐसे सीखो जैसे हमेशा जीवित रहना हो।" उन्होंने कहा कि आज तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का युग है, लेकिन मानवीय संवेदनाएं, नैतिक मूल्य और विवेक किसी भी तकनीक से अधिक महत्वपूर्ण हैं।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी सोच ही उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति की संकीर्ण सोच को व्यापक बनाती है और जीवन की हर चुनौती सीखने का अवसर होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला है। उन्होंने कहा कि कानून का पेशा केवल रोजगार नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सतत अध्ययन और नई तकनीकों के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Assembly: JPSC-JSSC मुद्दे पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, डॉ नीरा यादव भी हुईं शामिल

झारखंड सरकार के महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने अपने छात्र जीवन और वकालत के शुरुआती अनुभव साझा करते हुए कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों, वरिष्ठों और साथियों से निरंतर सीखने तथा मजबूत पेशेवर नेटवर्क बनाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने जीवन की नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि NUSRL विद्यार्थियों के समग्र विकास, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व निर्माण और व्यावसायिक कौशल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और नेल्सन मंडेला के प्रेरक विचारों का उल्लेख करते हुए उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights-IPR) विषय पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। इस पुस्तक का संपादन एवं लेखन कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल, प्रो. (डॉ.) के. श्यामला कंडाडई तथा प्रो. (डॉ.) एम.आर. श्रीनिवास मूर्ति के नेतृत्व में किया गया है।

इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, सह-पाठ्यक्रम और परिसर की विभिन्न सुविधाओं से परिचित कराने के लिए एक विशेष परिचयात्मक फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसका निर्माण विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार पाठक ने किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन, संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करने का संदेश दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन