रामगढ़ में बड़ा खुलासा: 100 टन अवैध कोयला जब्त, मचा हड़कंप
सीसीएल और वन विभाग की संयुक्त छापेमारी में पकड़ा गया अवैध कोयला भंडार
रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में सीसीएल प्रबंधन और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 100 टन अवैध कोयला जब्त किया। भूचूंगडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां अवैध कोयला भंडार का खुलासा हुआ।
रामगढ़: सीसीएल रजरप्पा प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पिछले कई दिनों से आसपास के ग्रामीणों से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध कोयला जब्ती का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में भूचूंगडीह गांव में एक अवैध कोयला भंडार का उद्भेदन हुआ।
इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग एवं रजरप्पा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम स्थल पर पहुंची। सीसीएल रजरप्पा सुरक्षा विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में सीसीएल द्वारा उपलब्ध कराए गए जेसीबी, हाइवा और टिपर से कोयला उठाने का कार्य शुरू किया गया।


इस अभियान में सीसीएल सुरक्षा अधिकारी आशीष झा, वन विभाग के फॉरेस्टर यशवंत कुमार के अलावा सीसीएल सुरक्षाकर्मी रामचंद्र मांझी, अरुण कुमार राणा, नरेंद्र तांती समेत अन्य सुरक्षाकर्मी एवं वनरक्षी मौजूद थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

