हेठबरगा गांव के एकमात्र कमाऊ सदस्य पूरन पोद्दार का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रामीणों ने प्रशासन से की सरकारी लाभ की मांग

हेठबरगा गांव के एकमात्र कमाऊ सदस्य पूरन पोद्दार का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
(फोटो)

गोला प्रखंड की उपरबरगा पंचायत के हेठबरगा गांव निवासी पूरन पोद्दार (35 वर्ष) का गंभीर बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के जाने से उपजे आर्थिक संकट के बीच समाजसेवी पियूष चौधरी के निर्देश पर आजसू जिला प्रभारी विशु रजवार ने पीड़ित परिवार से मिलकर तत्काल आर्थिक सहायता पहुंचाई।

गोला: प्रखंड अंतर्गत उपरबरगा पंचायत के हेठबरगा गांव निवासी स्वर्गीय पूरन पोद्दार (35 वर्ष) का गंभीर बीमारी के कारण निधन हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। पूरन पोद्दार परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिनके असामयिक निधन से परिवार पर आर्थिक और सामाजिक संकट गहरा गया है। उनके पीछे परिजनों के समक्ष भरण-पोषण और भविष्य की चिंताएं खड़ी हो गई हैं।

निधन की सूचना मिलते ही रामगढ़ विधानसभा के समाजसेवी पियूष चौधरी के निर्देश पर युवा आजसू जिला प्रभारी विशु रजवार शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की तथा तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

विशु रजवार ने कहा कि पूरन पोद्दार के निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। इस कठिन समय में आजसू परिवार पूरी मजबूती के साथ उनके परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी परिवार को हरसंभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर आजसू नेता हरिबोल महतो, हेमंत रजक, दिलीप महतो, युवा नेता सोनू महतो, बिक्की कुमार, बिमल साहू, हरिकृष्ण गुप्ता सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें: गोला के सोसो कलां और सोसो खुर्द में नल-जल योजना ठप, एक सप्ताह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

ग्रामीणों ने भी प्रशासन एवं समाजसेवी संगठनों से अपील की है कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें सरकारी सहायता एवं आवश्यक लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि इस कठिन परिस्थिति में परिवार को कुछ राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने की मीटा पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां
Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प
Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक
Koderma News: पंचायत ज्ञान केंद्र के खराब संचालन पर डीसी ने जताई कड़ी नाराजगी
Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
Giridih News: तालाब निर्माण पर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद खेतों में पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव