Bokaro News: इस्पात संयंत्र में कार्यस्थल सुरक्षा बढ़ाने के लिए "लाइन ऑफ फायर प्रबंधन" पर सुरक्षा संवाद
संयंत्र के विभिन्न विभागों के सुरक्षा अधिकारी हुए शामिल
बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक (संकार्य) सभागार में सुरक्षा अधिकारियों के साथ "लाइन ऑफ फायर प्रबंधन" विषय पर सुरक्षा संवाद आयोजित किया गया। इसमें कार्यवाहक अधिशासी निदेशक ने संयंत्र में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जोखिम-आधारित सुरक्षा प्रबंधन और सुरक्षा नियमों के कड़ाई से अनुपालन पर बल दिया।
बोकारो: इस्पात संयंत्र में कार्यस्थल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अधिशासी निदेशक (संकार्य) के सभागार में संयंत्र के विभिन्न विभागों के सुरक्षा अधिकारियों के साथ "लाइन ऑफ फायर प्रबंधन" विषय पर एक महत्वपूर्ण सुरक्षा संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर संभावित जोखिमों की पहचान, दुर्घटना निवारण उपायों तथा सुरक्षित कार्य प्रणालियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से "लाइन ऑफ फायर" की अवधारणा, इससे जुड़े संभावित जोखिमों, नियंत्रण उपायों तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों की जानकारी साझा की गई। सत्र में उदाहरणों और व्यावहारिक परिस्थितियों के माध्यम से कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में "लाइन ऑफ फायर प्रबंधन" के महत्व को रेखांकित किया गया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


