Sahebganj News: तालझारी में धूमधाम से मनी वीर सावरकर जयंती, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

मुख्य अतिथि बबिता देवी और मनोज साहा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Sahebganj News: तालझारी में धूमधाम से मनी वीर सावरकर जयंती, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
तालझारी में आयोजित वीर सावरकर जयंती कार्यक्रम में स्मल्लित हुए युवा।

साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

साहिबगंज: तालझारी प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती गौरवपूर्ण माहौल में मनाई गई। 'मेरा युवा भारत' के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी युवा क्लब और भगत सिंह युवा क्लब के संयुक्त प्रयास से हुए कार्यक्रम में "समर्थ युवा, सशक्त भारत" और "युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति" का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि लालमाटी पंचायत की मुखिया बबिता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि मनोज साहा ने दीप प्रज्वलित कर की। दोनों ने वीर सावरकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नेहरू युवा केंद्र के 'मेरा युवा भारत' अभियान के तहत हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन संघर्ष और राष्ट्रप्रेम आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। अतिथियों ने कहा कि 'मेरा युवा भारत' मंच के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को एकजुट कर राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र के सदस्य चंदन कुमार, कौशर, राहुल कुमार,  छत्रपति शिवाजी युवा क्लब के अध्यक्ष हरिओम कुमार गुप्ता भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष गौरव कुमार सुमन की अहम भूमिका रही। मौके पर दोनों क्लबों के दर्जनों सदस्यों सहित सौरभ गुप्ता, शिवम कुमार, पियूष उपाध्याय, आशीष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, ऋतु सिंह, रिया गुप्ता, प्रियंका कुमारी और स्थानीय ग्रामीण शामिल थे। सभी ने देश सेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज  Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज 
Bokaro News: बीएसएल सभागार में महिला समिति का वार्षिकोत्सव, निदेशक प्रभारी बने मुख्य अतिथि
Hazaribagh News: एसबीआई मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी
Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Bokaro News: अंडर-16 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न
Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार