नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक ने बुआ की कर दी हत्या, आरोपित गिरफ्तार

नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक ने बुआ की कर दी हत्या, आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा थाना क्षेत्र में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने अपनी बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

West Singhbhum Crime News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी गांव में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर 19 वर्षीय युवक ने अपनी 58 वर्षीय बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही सोनुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। मृतका निर्वासिनी प्रधान अविवाहित थीं और अपने भाई के परिवार के साथ रहती थीं।

ग्रामीणों ने बताया कि निर्वासिनी प्रधान ने बचपन से अपने भतीजे सूरज प्रधान का पालन-पोषण किया था। परिवार और गांव में वह बेहद सरल स्वभाव की महिला मानी जाती थीं। सूरज की हर जरूरत का ध्यान रखने वाली बुआ ने जब उसके बढ़ते नशे की लत को देखते हुए पैसे देना बंद कर दिया, तभी से दोनों के बीच विवाद होने लगा था।

ग्रामीणों के मुताबिक, सूरज प्रधान नशे का आदी था और अक्सर अपनी बुआ से पैसे की मांग करता रहता था। गुरुवार सुबह से ही वह नशापान के लिए लगातार पैसे मांग रहा था, लेकिन निर्वासिनी प्रधान ने पैसे नहीं होने की बात कहकर देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और नाराज होकर बुआ ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

रात करीब साढ़े सात बजे सूरज दोबारा घर पहुंचा और फिर से पैसे मांगने लगा। जब बुआ ने दोबारा पैसे देने से मना किया तो वह आपा खो बैठा। गुस्से में उसने निर्वासिनी प्रधान का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया।

इधर, हत्या की सूचना मिलते ही सोनुवा थाना पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की। संदेह के आधार पर पुलिस ने सूरज प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। सोनुवा थाना प्रभारी एस.के. नायक ने बताया कि आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज
पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटें बढ़ीं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
भुईयाडीह–मानगो पुल निर्माण का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, काम तेज करने के निर्देश
धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 15 से 20 मई तक झारखंड में होगा धरना-प्रदर्शन
झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी
रांची में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन
नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक ने बुआ की कर दी हत्या, आरोपित गिरफ्तार
अल्ट्रासाउंड सेवा में लापरवाही पर भड़के प्रखंड प्रमुख, डॉक्टर के खिलाफ शिकायत