रांची की ‘यूनिवर्सल दीदी’ राधा दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप के मरीजों के लिए बनीं जीवनदाता

तीन दिनों में आए बॉम्बे ब्लड ग्रुप के गंभीर मामलों को किया हल

रांची की ‘यूनिवर्सल दीदी’ राधा दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप के मरीजों के लिए बनीं जीवनदाता
(राधा दीदी)

रांची की राधा दीदी, जिन्हें "यूनिवर्सल दीदी" कहा जाता है, दुनिया के सबसे दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप के मरीजों के लिए संजीवनी बन गई हैं। पेशे से डाइटिशियन राधा ने हाल ही में रिम्स अस्पताल में भर्ती तीन गंभीर मरीजों को अपने संपर्कों के माध्यम से दुर्लभ रक्त उपलब्ध कराया। झारखंड सरकार की 104 मेडिकल हेल्पलाइन से जुड़ी राधा दीदी का सेवा भाव न केवल झारखंड बल्कि अन्य राज्यों में भी लोगों की जान बचा रहा है।

रांची: राधा दीदी, जिन्हें लोग प्यार से “यूनिवर्सल दीदी” के नाम से जानते हैं, समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी हैं। पेशे से डाइटिशियन राधा दीदी लंबे समय से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वयं भी नियमित रूप से रक्तदान करती रही हैं। राधा दीदी की विशेष पहचान झारखंड में बॉम्बे ब्लड ग्रुप जैसे अत्यंत दुर्लभ रक्त समूह के मरीजों की मदद करने को लेकर बनी है। हाल ही में रांची के रिम्स अस्पताल में लगातार तीन दिनों में आए बॉम्बे ब्लड ग्रुप के तीन गंभीर मामलों को भी उनके प्रयासों और संपर्कों के माध्यम से सफलतापूर्वक हल किया गया।

गौरतलब है कि बॉम्बे ब्लड ग्रुप दुनिया के सबसे दुर्लभ रक्त समूहों में से एक माना जाता है। जरूरत के समय इस रक्त को उपलब्ध कराना बेहद कठिन होता है। इसके बावजूद राधा दीदी की मेहनत, समर्पण और मजबूत नेटवर्क के कारण अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया, जिसमें उन्होंने मरीज को रक्त उपलब्ध कराने में असफलता पाई हो।सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी जब कहीं बॉम्बे ब्लड ग्रुप की आवश्यकता होती है, तो रांची की राधा दीदी के माध्यम से कई मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया है।वर्तमान में राधा दीदी कृषि भवन के केसीसी प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं और साथ ही झारखंड सरकार की 104 मेडिकल हेल्पलाइन में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। राधा दीदी का समर्पण और सेवा भावना उन्हें समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बनाती है। उनकी यह पहल न केवल कई लोगों की जिंदगी बचा रही है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

 बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena