Solar Car Launch: धूप से चलने वाली Aptera Solar EV, 643Km रेंज और 162Km/h स्पीड

Solar Car Launch: धूप से चलने वाली Aptera Solar EV, 643Km रेंज और 162Km/h स्पीड
(IS: Designboom)

ऑटोमोबाईल: अमेरिका की कैलिफोर्निया बेस्ड स्टार्टअप अप्टेरा ने सस्टेनेबल मोबिलिटी को नई ऊंचाई दे दी है। कंपनी ने अपना पहला सोलर इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किया है, जो सिर्फ धूप की रोशनी से ही लंबी दूरी तय कर सकता है।

Aptera's Three-Wheeled, Solar-Powered EV Promises Radical Change

यह कार पर्यावरण के लिए क्रांति लाने वाली है, क्योंकि इसमें पेट्रोल-डीजल की जरूरत ही नहीं पड़ती। अप्टेरा का यह सोलर ईवी (sEV) फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आता है, जो एयरक्राफ्ट जैसा लगता है। कंपनी को अब तक 50,000 से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं, जिनकी वैल्यू 2 बिलियन डॉलर से ऊपर है।

प्रोटोटाइप से अब प्रोडक्शन तक का सफर पूरा हो चुका है। अप्टेरा ने 14-स्टेशन वाली असेंबली लाइन सेटअप कर ली है, जहां पहले ब्रेक टेस्ट, हीट टेस्ट और क्रैश टेस्ट होंगे। उसके बाद सरकारी सर्टिफिकेशन मिलने पर यह कार सड़कों पर उतरेगी।

यह भी पढ़ें: Honda City New Model: नई Honda City लॉन्च, फीचर्स हुए अपग्रेड; जानें कीमत, माइलेज और क्या-क्या बदला

Aptera Solar EV Milestone: First Production-Ready 3-Wheel Electric Car —  Captain Electro

मोजावे रेगिस्तान में टेस्टिंग के दौरान इसकी परफॉर्मेंस ने सबको चौंका दिया। कार का एयरोडायनामिक डिजाइन इतना कमाल का है कि 97 किमी/घंटा स्पीड पर इंजन बंद करने के बाद भी चढ़ाई पर 3 मिनट से ज्यादा रुकने में वक्त लगा। यह सामान्य गाड़ियों से कहीं आगे है।

Aptera to unveil solar-powered EV with 400km range at CES 2025 | Autocar  Professional

सबसे बड़ी खासियत तो इसके सोलर पैनल हैं, जो छत पर लगे होने से रोजाना धूप में 38 किलोमीटर रेंज देते हैं। फुल चार्ज पर यह 643 किमी तक चलती है, और टॉप स्पीड 162 किमी/घंटा है। कंपनी 1600 किमी रेंज वाला वर्जन भी प्लान कर रही है।

अप्टेरा का यह प्रोजेक्ट 2007 से चल रहा है, लेकिन फंडिंग और टेक चुनौतियों से कई बार रुका। 2019 में रीस्टार्ट होने के बाद अब 2026 के अंत तक डिलीवरी शुरू हो जाएगी। चार्जिंग स्टेशन के झंझट से मुक्ति देने वाली यह कार फ्यूचर ट्रांसपोर्ट का नया चेहरा बन सकती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर